Home World Breaking News Cheap Flights Cheap Hotels Deals & Coupons Cheap Web Hosting Education Notes EBooks Pdf Mock Test FilmyBaap Travel Tips Contact Us Advertising More From Zordo

सुष्मिता-ऐश्वर्या की फोटो कमरे में लगाती थीं प्रियंका चोपड़ा:बोलीं- भारत में मिस इंडिया जैसे कॉन्टेस्ट्स को बहुत सम्मान मिलता है

2 weeks ago 12



प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि वो 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन के मिस वर्ल्ड जीतने और उसी साल सुष्मिता सेन के मिस यूनिवर्स बनने की खबरों की कटिंग अपने पास रखती थीं। उनके कमरे में एक कोलाज था, जिसमें उन्होंने वो कटिंग लगाई थी। कैवनॉघ जेम्स द्वारा रीड द रूम को दिए पॉडकास्ट में, प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि भारत में ब्यूटी कॉन्टेस्ट को बहुत एडमायर किया जाता है। प्रियंका की मानें तो, मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड जैसे कॉन्टेस्ट को देश में बहुत ज्यादा सम्मान दिया जाता है। अमेरिका के साथ तुलना करते हुए प्रियंका ने कहा- मुझे लगता है कि अमेरिका में ऐसे कॉन्टेस्ट की रेपिटेशन बहुत खराब होती है, लेकिन हमें पहले इस बात की जानकारी नहीं थी। प्रियंका ने खुलासा किया कि वो ब्यूटी कॉन्टेस्ट में तब इंटरेस्टेड हुईं, जब इंडिया इन सब में पार्टिसिपेट करने लगा और उनकी फैमिली बैठकर ये सभी कॉन्टेस्ट देखा करती थीं। प्रियंका ने आगे कहा- मुझे 1993 या 1994 याद है, मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स, ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन, दोनों उस साल भारत से थीं। प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं। प्रियंका का मिस वर्ल्ड सफर मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी कॉम्पिटिशन के समय प्रियंका की उम्र 18 साल थी। वो अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की वजह से मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में गईं, जिन्होंने उनकी जानकारी के बिना कॉम्पिटिशन के लिए उनकी तस्वीरें भेजी थीं। प्रियंका मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में आईं। उन्होंने तमिल फिल्म 'थमिजान' (2002) से एक्टिंग करियर की शुरुआत की, इसके बाद उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म, 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' (2003) आई।
Read Entire Article