Home World Breaking News Cheap Flights Cheap Hotels Deals & Coupons Cheap Web Hosting Education Notes EBooks Pdf Mock Test FilmyBaap Travel Tips Contact Us Advertising More From Zordo

लखनऊ में सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ:DC और MI ने अपने-अपने हाईएस्ट स्कोर बनाए; डबल हेडर मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

2 weeks ago 18



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 17वें सीजन में डबल हेडर खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को उन्हीं के होमग्राउंड पर 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। राजस्थान ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए। लखनऊ के मैदान पर राजस्थान के बैटर्स ने सबसे बड़ा चेज किया। वहीं, दोपहर में हुए मुकाबले में दिल्ली और मुंबई ने अपनी-अपनी टीम का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। डबल हेडर मैच रिकॉर्ड्स... LSG vs RR मैच में बने रिकॉर्ड्स... 1. लखनऊ में हुआ सबसे बड़ा टारगेट चेज राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर दिखाया। यह लखनऊ के मैदान पर सबसे सफल चेज रहा। इससे पहले इसी साल लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ 177 रन का टारगेट चेज किया था। 2. सैमसन-जुरेल ने RR के लिए की चौथी विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप राजस्थान के लिए संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने चौथे विकेट के लिए 121 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप की। दोनों ने रिकॉर्ड पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिलाई। यह चौथे विकेट के लिए राजस्थान से IPL में सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। इससे पहले 2010 में युसुफ पठान ने पारस डोगरा के साथ मुंबई के खिलाफ 107 रन की साझेदारी की थी। 3. LSG के खिलाफ हुई दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल की 121 रन की पार्टनरशिप लखनऊ के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले 2023 में गुजरात के ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 142 रन की साझेदारी की थी। DC vs MI मैच में बने रिकॉर्ड्स... 1. दिल्ली ने सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया। टीम ने अपने होमग्राउंड में ही मुंबई के खिलाफ 257 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर 231 रन था, जो कि साल 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली के ही मैदान पर आया था। 2. IPL के एक मैच में चौथा सबसे ज्यादा टोटल बना मैच में कुल 504 रन बने। यह IPL के एक मैच का चौथा सबसे बड़ा टोटल है। इस लिस्ट में टॉप पर इसी साल SRH और RCB के बीच हुआ मैच है। SRH और RCB ने मिलकर बेंगलुरु के मैदान पर कुल 549 रन बनाए थे। यह टी-20 क्रिकेट के किसी भी मैच में सबसे ज्यादा है। SRH ने 287 रन और RCB ने 262 रन बनाए। 3. IPL में MI का सबसे बड़ा टीम स्कोर फ्रैंचाइज MI ने IPL इतिहास में अपना सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली के खिलाफ 247 रन बनाए। टीम ने इसी साल बने रिकॉर्ड को इसी सीजन में तोड़ दिया। SRH के खिलाफ हुए मैच में मुंबई के बैटर्स ने कुल 246 रन बनाए थे। 4.MI ने एक सीजन में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए MI ने एक IPL सीजन में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। टीम ने DC के खिलाफ कुल 481 रन बनाए। दोनों के बीच वानखेड़े मैदान पर हुए पहले मैच में 234 रन बने थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने 247 रन बनाए। MI ने RCB का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी सीजन में RCB ने SRH के खिलाफ 2 मैचों में कुल 468 रन बनाए हैं।
Read Entire Article