कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा कि वे जब भी फोटोज पोस्ट करती हैं तो कुछ ट्रोलर्स उन्हें गेंडी और पांडा कहते हैं। उनकी फोटोज पर उल्टी-सीधी बातें लिखते हैं। हालांकि भारती को ऐसी ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता। भारती ने कहा कि जो लोग ऐसा लिखते हैं, उनकी लाइफ में दूसरा कोई काम नहीं है। वो खुद तो कुछ नहीं करते, बस दूसरों को टारगेट करते हैं। जाहिर है कि भारती सिंह टीवी का बड़ा नाम है। वो आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वो अपने कॉमेडी शोज में खुद का ही मजाक बनाकर ऑडियंस को एंटरटेन करती हैं। भारती ने कहा- मुझे ट्रोलर्स की मानसिकता से फर्क नहीं पड़ता
भारती सिंह कुछ समय से यूट्यूब पर खुद का एक चैनल चला रही हैं। अपने चैनल पर वो व्लॉग के जरिए रोजमर्रा की बातें फैंस के साथ शेयर करती हैं। अपने एक रिसेंट व्लॉग में उन्होंने ट्रोलर्स पर बात की। भारती ने कहा कि जो लोग कभी लोखंडवाला भी नहीं गए, वो भी उन्हें उनके लुक्स की वजह से ट्रोल करते हैं। भारती ने कहा- मैं जब भी इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती हूं, कुछ लोग पांडा और गेंडी लिखते हैं। हालांकि मुझे उनकी मानसिकता से फर्क नहीं पड़ता। ऐसे लोग लाइफ में कुछ नहीं कर पाते। भारती के इंस्टाग्राम पर 85 लाख फॉलोवर्स हैं। वे अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में ऑपरेशन कराकर लौटी हैं भारती
कुछ दिन पहले भारती बीमार भी पड़ गई थीं। उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन था, जिसकी सर्जरी भी हुई थी। उन्होंने व्लॉग के जरिए इसकी भी जानकारी फैंस तक शेयर की थी। वो मुंबई के धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। भारती सिंह ने फेमस टीवी होस्ट और राइटर हर्ष लिंबाचिया से 2017 में शादी की थी। 2022 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। भारती, हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना था। हर्ष ने PM नरेंद्र मोदी बायोपिक के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म 'मलंग' का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था। दूसरी तरफ भारती सिंह कॉमेडी जगत का जाना पहचाना नाम हैं।